ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

हरदोई सड़क पर खड़े ट्रकों से लगा भीषण जाम एक घंटे तक परेशान रहे राहगीर

हरदोई सड़क पर खड़े ट्रकों से लगा भीषण जाम एक घंटे तक परेशान रहे राहगीर
हरदोई सड़क पर खड़े ट्रकों से लगा भीषण जाम एक घंटे तक परेशान रहे राहगीर — प्रशासन | City News 24

हरदोई शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। सड़कों पर भारी वाहनों की मनमानी और निर्माण सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग के चलते आम जनता को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कदम उठाए जाते नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को शहर के सिनेमा चौराहे से लखनऊ चुंगी तक सड़क पर भारी जाम लग गया। करीब एक घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर में निर्माणाधीन एक कॉम्प्लेक्स के लिए दिनभर भारी ट्रकों से निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है। ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर सामग्री उतारने और चढ़ाने का काम किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। व्यस्त मार्ग पर इस तरह की गतिविधियों से जाम की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। मामले में सवाल उठ रहा है कि आखिर व्यस्त शहर के बीच भारी वाहनों को किसकी अनुमति से खड़ा किया जा रहा है? क्या निर्माण सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए निर्धारित नियमों और समय का पालन कराया जा रहा है? यातायात व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस समस्या पर क्यों नहीं पड़ रही है? शहरवासियों ने जिला प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि सड़क पर बाधा बन रहे भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्माण सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए उचित स्थान और समय निर्धारित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें