ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

गोवंश को मारने की तैयारी कर रहे आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

गोवंश को मारने की तैयारी कर रहे आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
गोवंश को मारने की तैयारी कर रहे आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। — अपराध | City News 24

बरेली, 18 अगस्त। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से एक सांड तथा गोवंशीय पशु के वध में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को थाना बिथरी चैनपुर पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि परसोना नहर से पहले कुछ लोग गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

मौके पर पुलिस टीम ने चार आरोपियों को एक सांड तथा वध करने के उपकरणों के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुनेद पुत्र साकिर निवासी कुतुब शाह की जियारत, थाना बारादरी, राशिद पुत्र जावेद निवासी जगतपुर गोटिया, थाना बारादरी, नसीम पुत्र अमीनुद्दीन निवासी परसोना, थाना बिथरी चैनपुर तथा मोहम्मद फजर पुत्र नियाज अहमद निवासी परसोना, थाना बिथरी चैनपुर, जनपद बरेली के रूप में हुई है।

मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में राशिद और नसीम के पैर में गोली लगी। घायल दोनों आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से संबंधित उपकरण और सांड को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मोहम्मद कासिम कुरैशी पुत्र रईस निवासी मोहल्ला कोर्ट, थाना बारादरी, जनपद बरेली मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पूछताछ में सामने आया एक और नाम

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बताया गया कि गोवंशीय पशु को शाकिर खान पुत्र छोटे खान निवासी परसोना द्वारा उपलब्ध कराया गया था। पुलिस अब इस मामले में सामने आए अन्य नामों और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मौके पर फिलहाल शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

Sarvesh
Sarvesh
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें