हरदोई बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर में चल रहा अवैध मिट्टी खनन दो ट्रैक्टर ट्रॉली एक हाइड्रा को खनन अधिकारी ने किया सीज

हरदोई बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ किलोमीटर चंद कदमों की दूरी पर ग्राम अल्लीपुर में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर पहुंचे खनन अधिकारी हरदोई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी भरे दो ट्रैक्टर ट्राली एक ट्रैक्टर हाइड्रा को किया सीज। खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह ने बताया मंगलवार रात में सूचना प्राप्त हुई कि बेनीगंज थाना क्षेत्र से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अल्लीपुर गांव संजू देवी तेज नारायण इंटर कॉलेज के पास रोड के दाहिने हाथ पर मिट्टी ठेकेदारों द्वारा अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है सूचना पर तत्काल मौके पर बेनीगंज पुलिस बल के साथ पहुंचा मौके पर देखा ट्रैक्टर हाइड्रा से मिट्टी खनन किया जा रहा था जिसमें तीन ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी डाल रहे थे मौके से दो ट्रैक्टर ट्राली एक ट्रैक्टर हाइड्रा को पड़कर बेनीगंज थाने पुलिस परिसर अभिरक्षा में लाकर खड़ा कराया। साथ ही जुलवाने की कार्रवाई की जा रही है अगर इसी प्रकार की शिकायत आती है तो किसी भी सूरत पर मिट्टी खनन माफियाओं को बक्सा नहीं जाएगा। इस बड़ी कार्रवाई से मिट्टी ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। बता दे बेनीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की मिली भगत से आए दिन मिट्टी खनन ठेकेदारों द्वारा बराबर खनन करवाया जाता है जिससे राजस्व को लाखों का चुना लगता है और मिट्टी खनन ठेकेदारों के हौसले बुलंद है। नगर सहित आसपास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन किया जाता है। वही परमिशन की आड़ में रातों-रात सैकड़ो ट्रॉली ट्राली मिट्टी डालकर प्लांट पाट दिए जाते हैं। जिले पर बैठे अधिकारियों को भनक तक नहीं लगती।









