प्रशासन1 मिनट पढ़ें
रायबरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट

रायबरेली कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी सरनीत कौर ने घाटों का निरीक्षण करने के साथ ही बैठक कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की। डलमऊ, गेगासों और ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट सहित लालगंज घाट पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने घाटों का निरीक्षण कर एसडीएम, पुलिस और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही संपर्क मार्गों की मरम्मत और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित गंगा स्नान कर सकें।
संबंधित ख़बरें









