ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

हरदोई में प्राइवेट बसों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा शहर के बाहर रुकेगीं बसें जाम से मिले गीत राहत

हरदोई में प्राइवेट बसों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा शहर के बाहर रुकेगीं बसें जाम से मिले गीत राहत
हरदोई में प्राइवेट बसों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा शहर के बाहर रुकेगीं बसें जाम से मिले गीत राहत — प्रशासन | City News 24

नई यातायात व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज, निर्धारित स्टॉपेज पर ही होगा बसों का ठहराव; एक-एक कर शहर में आएंगी बसें, शुक्रवार को संचालकों के साथ होगी अहम बैठक

हरदोई शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने प्राइवेट बसों के संचालन पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। अब प्राइवेट बसों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत विभिन्न रूटों पर संचालित होने वाली बसें शहर के बाहर निर्धारित स्थानों पर ही खड़ी होंगी।

गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट, एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन तथा यातायात निरीक्षक की संयुक्त टीम ने निर्धारित बस स्टॉपेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राइवेट बस एसोसिएशन के संचालकों को प्रस्तावित व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी गई।

नई व्यवस्था के अनुसार सभी रूटों की बसें शहर के बाहर निर्धारित स्थलों पर रुकेंगी। इसके बाद बारी-बारी से एक बस को शहर के अंदर प्रवेश दिया जाएगा, जिससे अनावश्यक रूप से सड़कों पर बसों की भीड़ और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

वहीं, एआरटीओ ने बताया कि शुक्रवार को बस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संचालकों की समस्याओं और सुझावों को सुना जाएगा तथा नियमानुसार उनका समाधान किया जाएगा।

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाना, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना और आम राहगीरों के आवागमन को सुगम बनाना है। अब देखना होगा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर की सड़कों पर जाम की समस्या से कितनी राहत मिलती है।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें