ब्रेकिंग
Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची
3 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
भारतदुनियाराजनीतिकारोबारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनलाइफस्टाइलसेहतशिक्षाऑटोअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीभारतभारतदुनियादुनियाराजनीतिराजनीतिकारोबारकारोबारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनलाइफस्टाइललाइफस्टाइलसेहतसेहतशिक्षाशिक्षाऑटोऑटोअपराधअपराध
राजनीति2 मिनट पढ़ें

चंदा चोरी पर सपा विधायकों का प्रदर्शन, योगी बोले- सदन में स्वस्थ चर्चा करे विपक्ष

चंदा चोरी पर सपा विधायकों का प्रदर्शन, योगी बोले- सदन में स्वस्थ चर्चा करे विपक्ष
चंदा चोरी पर सपा विधायकों का प्रदर्शन, योगी बोले- सदन में स्वस्थ चर्चा करे विपक्ष — राजनीति | City News 24

'दान पेटी' लेकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक मॉनसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के नेता 'दान पेटी' लेकर यूपी विधानसभा पहुंचे। सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने आस्था के नाम पर भगवान राम का इस्तेमाल किया है। जब उनका यह शोषण सबके सामने आता है, तो वे नई और पुरानी SIT बनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। NEET पेपर लीक के मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया था कि पेपर लीक होना मुमकिन नहीं है, फिर भी NEET का पेपर लीक हो गया। उन लोगों का अहंकार देखिए, कहते हैं कि उनकी सरकार में इस्तीफे नहीं होते। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर उन्होंने अपने 'प्रधान' (नेता) को बचा लिया है। सदन में स्वस्थ चर्चा करे विपक्ष सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस मंच का बेहतर इस्तेमाल करना बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की हमेशा प्राथमिकता रही है। हमें उत्तर प्रदेश को देश के पिछड़े राज्यों की श्रेणी से बाहर निकालकर, एक ऐसे राज्य के तौर पर पेश करने का मौका मिला है जो रेवेन्यू-सरप्लस (राजस्व-अधिशेष) वाला राज्य बन गया है। इसने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। मकसद यह है कि सदन के समय का सही इस्तेमाल हो और हर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने और उन पर चर्चा करने का मौका मिले।

सीएम ने कहा कि हम सभी से कहेंगे की स्वस्थ चर्चा करें। हमारे सभी आउटसोर्स कर्मियों ने 9 वर्षों में बेहतर काम किया है, उनके लिए वेलफेयर की सुविधा के लिए भी हम काम कर रहे हैं। गरीब, किसान, युवा और महिला से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने, समीक्षा करने और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने की सबसे अच्छी प्रणाली विधायिका होती है। सभी विधायक इपने क्षेत्र की समस्या रख सकते हैं। सरकार से उनका समाधान निकलवा सकते हैं। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना बोले- योगी सरकार हर तरह से जवाब देने में सक्षम मानसून सत्र की शुरुआत पर मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य में विकास लोगों की उम्मीदों से बेहतर हुआ है। योगी सरकार हर मामले में हर तरह से जवाब देने में सक्षम है। सपा विधायक के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित होगा आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित होगा। पहली बार सदन में वंदे मातरम का पूर्ण गायन विधानसभा विध अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार से शुरू हो रहे वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुचारु संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से सकारात्मक सहयोग देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में पहली बार सदन में वंदे मातरम का पूर्ण गायन किया जाएगा। सदन लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच है जहां सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा।

Chandni Mishra
Chandni Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें