ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

रायबरेली में डीएम ने डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं प्रमुख स्नान पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

सम्बन्धित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश

रायबरेली में डीएम ने डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं प्रमुख स्नान पर्व की तैयारियों का लिया जायजा
सम्बन्धित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 20 नवम्बर 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आगामी 23, 24 एवं 25 नवम्बर 2026 को डलमऊ में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं प्रमुख स्नान पर्व को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र, स्नान घाटों तथा आवागमन मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले एवं स्नान पर्व से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करते हुए अंतिम रूप दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्नान घाटों पर सुरक्षा एवं साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन की सुचारु व्यवस्था तथा मेला क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाएं।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें