श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो
गिलौला ब्लॉक परिसर में सरकारी संपत्ति चोरी करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार लोग ब्लॉक परिसर में चोरी की नीयत से दाखिल हुए। आरोपियों ने पहले ताला तोड़ा और फिर पीछे की दीवार फांदकर परिसर के अंदर पहुंचे।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | श्रावस्ती 🚨
गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो फरार।
श्रावस्ती। गिलौला ब्लॉक परिसर में सरकारी संपत्ति चोरी करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार लोग ब्लॉक परिसर में चोरी की नीयत से दाखिल हुए। आरोपियों ने पहले ताला तोड़ा और फिर पीछे की दीवार फांदकर परिसर के अंदर पहुंचे।
इसके बाद वहां रखी सरकारी मतपेटियों को बाहर निकालकर ठेले पर लादने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सरकारी कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसने और सरकारी संपत्ति को ठेले पर लादकर ले जाने की घटना ने ब्लॉक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सवाल यह है कि सरकारी मतपेटियों को चोरी करने के पीछे क्या मंशा थी? फरार दोनों आरोपियों की तलाश कब होगी और इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा?

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में

भदोही ट्रामा सेंटर औराई में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता







