ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
23 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

भदोही मे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

भदोही  मे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
भदोही मे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

भदोही मे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

भदोही। कोइरौना थाना क्षेत्र के केवटाही गांव के पास जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर रविवार रात करीब नौ बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ पहुंचते ही दम तोड़ दिया। घटना से दोनों परिवारों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के भेलसी निवासी राहुल यादव (30) हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक से जा रहे थे। वहीं, महखरा निवासी सुभाष साहू (40) बजाज सीटी डीलक्स बाइक से सीतामढ़ी की ओर से कोइरौना की तरफ आ रहे थे। केवटाही गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में सुभाष साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे। सूचना पर पहुंची कोइरौना पुलिस ने घायल राहुल को अपने वाहन से सीएचसी डीघ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें