ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
हरदोई में शादी तुड़वाने की धमकी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने युवती की तय शादी को तोड़ने के लिए गंभीर धमकियां दीं। 13 नवंबर को आरोपी युवक युवती के होने वाले ससुराल पहुंचा और होने वाले दूल्हे व उसके माता-पिता के सामने युवती पर आपत्तिजनक आरोप लगाए। उसने युवती के खिलाफ भ्रामक कहानियां फैलाईं और शादी टूटने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
साथ ही, उसी दिन शाम को जब युवती दवा लेने निकली, आरोपी ने उसे रास्ते में रोक कर धमकी दी कि अगर उसने किसी और से शादी की तो उस पर तेजाब फेंककर उसकी जान ले लेगा। उसने पूरे परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर युवती की तस्वीरें फैलाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित ख़बरें









