ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
व्यापार2 मिनट पढ़ें

भोपाल । राज्‍यपाल ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की बैठक में शिकायतों पर तत्‍काल कार्यवाही के निर्देश दिए

भोपाल । राज्‍यपाल ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की बैठक में शिकायतों पर तत्‍काल कार्यवाही के निर्देश दिए
भोपाल । राज्‍यपाल ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की बैठक में शिकायतों पर तत्‍काल कार्यवाही के निर्देश दिए — व्यापार | City News 24

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना, जनजातीय समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण पर आधारित महत्‍वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्‍य जनजातीय परिवारों को आजीविका के साधन उपलब्‍ध कराकर उनके जीवन स्‍तर को बेहतर बनाना है। उन्‍होंने कहा कि दुधारू पशु योजना की सतत और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मैदानी अमले को सक्रिय रखें, उनसे पशुपालकों के फीडबैक लें। योजना के लक्ष्‍यों की पूर्ति में और अधिक सक्रियता लाए।राज्‍यपाल बुधवार को लोकभवन के सांदीपनि सभागार में पशुपालन और डेयरी विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जनजातीय प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष श्री दीपक खांडेकर और पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव डॉ. सुदामा खाड़े भी मौजूद थे। मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को समय-समय पर आवश्‍यक प्रशिक्षण दें। उन्‍हें पशुधन के पालन-पोषण, स्‍वास्‍थ्‍य, दूध बिक्री आदि सभी जरूरी जानकारियां प्रदान की जाए। पशुपालकों से सतत संवाद रखें। उन्‍हें पशुपालन के महत्‍व को समझाए। उनकी कठिनाईयां भी समझे और तत्‍काल समाधान करें। राज्‍यपाल श्री पटेल ने कहा कि योजना की प्रगति और परिणाम को बाधित करने वाली मैदानी शिकायतों या गतिविधियों पर तत्‍काल कार्यवाही करें। योजना के अंतर्गत चिन्हित जनजातीय पशुपालकों को अन्‍य जिलों और राज्‍यों का भ्रमण कराए। उन्‍नत पशुपालकों के सफल अनुभव बताए। उन्‍होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में मिल्‍करूट के व्‍यवस्‍थीकरण और दुग्‍ध संघों की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करें। जनजातीय क्षेत्रों में दुग्‍ध संकलन, बिक्री आदि के लिए सहकारिता को समुचित बढ़ावा देने के सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। राज्‍यपाल श्री पटेल ने कहा कि योजना के क्रियान्‍वयन में अब तक प्राप्‍त पुराने अनुभवों से भी सीख लेकर आवश्यक संवर्धन और परिवर्धन भी करते चले। राज्‍यपाल को पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव डॉ. सुदामा खाड़े ने मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की 2024-25 और 2025-26 की प्रगति, योजना अंतर्गत बीमा कंपनी को भेजे गए प्रकरण, प्रदाय पशुओं की स्‍वास्‍थ्‍य मॉनिटरिंग, पी.एम. जन-मन योजना, वनाधिकार पट्टा धारकों को विभागीय योजनाओं के लाभ और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्‍कर्ष अभियान में चयनित ग्रामों में विभागीय योजनाओं की विस्‍तार से जानकारी दी। डॉ. खाड़े ने विभाग द्वारा योजना की सफलता, नवाचार और सकारात्‍मक परिवर्तनों से भी अवगत कराया।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें