ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
27 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

भोपाल । आगामी मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस इवैल्यूएशन की तैयारी में जुटा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पर्यटन से लिया फीडबैक

भोपाल । आगामी मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस इवैल्यूएशन की तैयारी में जुटा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पर्यटन से लिया फीडबैक
भोपाल । आगामी मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस इवैल्यूएशन की तैयारी में जुटा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पर्यटन से लिया फीडबैक — प्रशासन | City News 24

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आगामी मैनेजमेंट इफेक्टिवनेस इवैल्यूएशन (एमईई)-2026 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इस महत्वपूर्ण मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा पर्यटन से जुड़े सभी हितधारकों की सहभागिता बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में 25 नवंबर को क्षेत्र संचालक के मार्गदर्शन में स्टेकहोल्डर ओरिएंटेशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में होटल एवं रिसॉर्ट एसोसिएशन, जिप्सी एसोसिएशन, गाइड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा वाहन चालकों ने भाग लेकर अपने सुझाव दिए। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता सहायक संचालक (ताला) जितेंद्र अवासे एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी (ताला एवं पर्यटन) राहुल किरार ने की। इस दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एमईई-2026 के उद्देश्यों, मूल्यांकन प्रक्रिया और पर्यटन से जुड़े विभिन्न मापदंडों की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई), देहरादून द्वारा प्रत्येक चार वर्ष में देश के टाइगर रिजर्व का स्वतंत्र मूल्यांकन किया जाता है। वर्ष 2026 में इस मूल्यांकन का छठा चक्र आयोजित होगा, जिसमें देश के सभी 58 टाइगर रिजर्व शामिल होंगे। मूल्यांकन के कुल 34 प्रश्नों के माध्यम से 340 अंकों पर विभिन्न व्यवस्थाओं और संरक्षण संबंधी प्रयासों का आकलन किया जाएगा। इनमें पर्यटन प्रबंधन, पर्यटक सुविधाएं, कचरा प्रबंधन, ईको-टूरिज्म के माध्यम से स्थानीय आजीविका और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। बैठक में होटल एवं रिसॉर्ट संचालकों से गीले और सूखे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण एवं निपटान सुनिश्चित करने, एकल उपयोग प्लास्टिक से बचने, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने तथा पर्यटकों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के नियमों की जानकारी देने की अपेक्षा की गई। इसी तरह जिप्सी चालकों और गाइडों को सफारी के दौरान निर्धारित मार्ग, समय और गति सीमा का पालन करने, वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक शोर और भीड़ से बचने के निर्देश दिए गए। साथ ही सफारी शुरू होने से पहले पर्यटकों को आवश्यक नियमों एवं सावधानियों से अवगत कराने और पर्यटन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया। प्रेजेंटेशन के बाद आयोजित संवाद सत्र में होटल एवं रिसॉर्ट संचालकों, जिप्सी और गाइड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा वाहन चालकों ने पर्यटन व्यवस्था से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं और सुझाव रखे। अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि पर्यटन व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं पर्यटक अनुकूल बनाने के लिए सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक का उद्देश्य एमईई-2026 को केवल विभागीय मूल्यांकन तक सीमित न रखते हुए इसमें पर्यटन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन्यजीव संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण अनुकूल पर्यटन और स्थानीय समुदाय की आजीविका के लिए सभी हितधारकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को एमईई-2026 में बेहतर प्रदर्शन और उच्च अंक दिलाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें