ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

SI भर्ती में फर्जीवाड़ा! फर्जी एडमिट कार्ड लेकर SI फिजिकल देने पहुंची युवती गिरफ्तार

SI भर्ती में फर्जीवाड़ा!  फर्जी एडमिट कार्ड लेकर SI फिजिकल देने पहुंची युवती गिरफ्तार
SI भर्ती में फर्जीवाड़ा! फर्जी एडमिट कार्ड लेकर SI फिजिकल देने पहुंची युवती गिरफ्तार — अपराध | City News 24

🚨 BIG BREAKING | जयपुर

जयपुर के चित्रकूट स्टेडियम में चल रही सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

मोहिता नाम की युवती को फर्जी एडमिट कार्ड के साथ पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि युवती SI भर्ती की लिखित परीक्षा में फेल हो चुकी थी, लेकिन उसने यह बात अपने परिवार से छिपा ली।

बताया जा रहा है कि परिवार और रिश्तेदारों को भरोसा दिलाने के लिए वह जयपुर में रहकर SI भर्ती की फिजिकल परीक्षा की तैयारी करने का नाटक करती रही।

ऐसे तैयार किया फर्जी एडमिट कार्ड

पुलिस के अनुसार, युवती ने एक साइबर कैफे से लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची हासिल की। इसके बाद एक सफल युवक का रोल नंबर लेकर कंप्यूटर पर एडिटिंग के जरिए अपना फर्जी एडमिट कार्ड तैयार किया।

खास बात यह सामने आई कि जिस युवक का रोल नंबर फर्जी एडमिट कार्ड में इस्तेमाल किया गया था, वह असली अभ्यर्थी 5 अगस्त को उदयपुर केंद्र पर अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा दे चुका था।

बायोमेट्रिक जांच में खुला राज

शुक्रवार सुबह मोहिता अपने चाचा के साथ चित्रकूट स्टेडियम पहुंची। दस्तावेज सत्यापन और बायोमेट्रिक मिलान के दौरान अधिकारियों को एडमिट कार्ड पर संदेह हुआ।

जांच के बाद मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। चित्रकूट थाना पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जीवाड़े में युवती के साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल था या उसने यह पूरी साजिश अकेले रची।

🔴 City News 24 | Crime Update

#Jaipur #CrimeNews #SIBharti #SIRecruitment #FakeAdmitCard #JaipurPolice #CrimeNews #RajasthanNews #CityNews24

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें