ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
10 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

जयपुर SMS अस्पताल में मरीज की अटेंडेंट पर गिरा छत का पंखा, सिर में लगे 12 से ज्यादा टांके

जयपुर SMS अस्पताल में मरीज की अटेंडेंट पर गिरा छत का पंखा, सिर में लगे 12 से ज्यादा टांके
जयपुर SMS अस्पताल में मरीज की अटेंडेंट पर गिरा छत का पंखा, सिर में लगे 12 से ज्यादा टांके — अपराध | City News 24

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल के चरक भवन स्थित ENT वार्ड में एक गंभीर हादसा सामने आया है। ऑपरेशन के बाद मरीज की देखभाल के लिए आई महिला रेणु के सिर पर अचानक छत का पंखा गिर गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि पंखा गिरने के बाद घायल महिला करीब आधे घंटे तक उपचार और एम्बुलेंस के इंतजार में तड़पती रही। अस्पताल परिसर में ही एम्बुलेंस पहुंचने में करीब 30 मिनट लगने का आरोप है। इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए ट्रोमा सेंटर ले जाया गया।

महिला के सिर में 12 से ज्यादा टांके लगाए गए। हादसा इतना गंभीर होने के बावजूद घायल महिला को भर्ती करने के बजाय वापस सामान्य वार्ड में भेजे जाने की बात सामने आई है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे हादसे

SMS अस्पताल में भवन की सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर सवाल पहले भी उठ चुके हैं। मई 2025 में सर्जरी विभाग की छत का प्लास्टर गिरने से दो मरीजों के घायल होने की घटना सामने आई थी।

ऐसे में सवाल यह है कि बार-बार हादसों के बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से भवनों और छतों की सुरक्षा का नियमित निरीक्षण क्यों नहीं किया जा रहा? मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

City News 24 का सवाल: अगर अस्पताल परिसर में ही मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? हादसे के बाद केवल जांच समिति बनाना पर्याप्त नहीं, बल्कि लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसी की जवाबदेही तय होना जरूरी है।

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें