ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
श्रावस्ती। SP राहुल भाटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी राहुल भाटी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
विषय
संबंधित ख़बरें

बदायूं:आगामी त्योहारों को लेकर एसएसपी अंकिता शर्मा ने बिसौली में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
ब्रेकिंग न्यूज़·5

बदायूं स्कूल के बच्चों को नकद धनराशि देकर किया जायेगा पुरस्कृत
ब्रेकिंग न्यूज़·1

श्रावस्ती : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल!
ब्रेकिंग न्यूज़·0






