ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
बदायूं:भदरौल में धूमधाम से निकली भव्य रामबारात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा गांव

भदरौल गांव में भगवान श्रीराम की रामबारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। रामबारात के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में नजर आया। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रामबारात में सजी-धजी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रामबारात का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक उत्साह और भक्ति के रंग में रंगे ग्रामीणों ने पूरे उल्लास के साथ आयोजन में सहभागिता की।भदरौल में निकली रामबारात ने गांव की धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक पेश की। आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामबारात को देखने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा और चारों ओर जय श्रीराम के उद्घोष सुनाई देते रहे।
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC सीट पर BJP का कब्जा, ध्रुव त्रिपाठी विजयी
ब्रेकिंग न्यूज़·1

बदायूं:जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने मेला ककोड़ा की तैयारियों का लिया जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
ब्रेकिंग न्यूज़·2

अमित सिंह प्रिंस ने ली पीड़ित परिवार की सुध, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों के विवाह का उठाया जिम्मा,एक लाख नगदी की दी सहायता
ब्रेकिंग न्यूज़·0






