वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारान आईजीआरएस शाखा कर्मियों को लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रशस्ति पत्र व 10,000/- रुपये के नगद पुरस्कार से किया गया पुरस

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के परिणामस्वरूप जनपद को लगातार पांच माह से प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त हो रही है।
आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में आईजीआरएस शाखा द्वारा शिकायतों की लगातार प्रभावी मॉनिटरिंग की जाती है। शिकायतों को संबंधित अधिकारी/थाना स्तर पर प्रेषित करने के साथ-साथ उनके निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इसी प्रभावी पर्यवेक्षण एवं आईजीआरएस शाखा द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप जनपद मुजफ्फरनगर ने आईजीआरएस में लगातार पांच माह तक प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आज दिनांक 27.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आईजीआरएस शाखा प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह एवं शाखा में नियुक्त कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, मेहनत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उत्साहवर्धन हेतु ₹10,000/-का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सम्राट गिरफ्तार,नाबालिग किशोरी के अपहरण-दुष्कर्म मामले में था वांछित

बदायूं रोहरी गांव में बदहाल रास्तों से ग्रामीण परेशान कीचड़ के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित









