ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
27 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

रायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

रायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में 27 नवम्बर 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खण्ड खीरों स्थित बसिगवां खेल मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी तथा मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुल 305 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इनमें विकास खण्ड शिवगढ़ के 90, महराजगंज के 75, बछरावां के 110, नगर पंचायत शिवगढ़ के 18, नगर पंचायत बछरावां के 10 तथा नगर पंचायत महराजगंज के 02 जोड़े शामिल रहे। समारोह को संबोधित करते हुए उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी नवविवाहित जोड़ों के जीवन में नई खुशियों, नई आशाओं और नए संकल्पों का शुभारंभ है। बछरावां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में शिवगढ़, महराजगंज एवं बछरावां विकास खण्डों की सैकड़ों बेटियों के हाथ पीले होते देखना हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब बेटी की शादी परिवार पर बोझ नहीं, बल्कि सम्मान और खुशियों का पर्व बन रही है। सरकार की ओर से नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता, गृहस्थी की आवश्यक सामग्री एवं आशीर्वाद देकर विदा किया जा रहा है। उन्होंने सभी नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन की ओर से कुल एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संवेदनशील सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने कहा कि आज के आयोजन में कुल 305 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान एवं गृहस्थी की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें