ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
27 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध3 मिनट पढ़ें

भोपाल । ड्रग्स की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई पर जोर,शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा व्यापक जागरूकता अभियान

भोपाल । ड्रग्स की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई पर जोर,शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा व्यापक जागरूकता अभियान
भोपाल । ड्रग्स की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई पर जोर,शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा व्यापक जागरूकता अभियान — अपराध | City News 24

भोपाल जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, तस्करी एवं वितरण पर प्रभावी अंकुश लगाने और नशामुक्त वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर महेंद्र कबचे ने की। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास को लेकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर देकर चर्चा एवं निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नशे के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाए। बैठक में राजस्व आसूचना निदेशालय के डिप्टी कमिश्नर उत्सव पाराशर द्वारा भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि DRI द्वारा खुफिया सूचनाओं के आधार पर बस, रेलवे स्टेशन एवं अन्य परिवहन माध्यमों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।1 नवंबर को दिल्ली से भोपाल पहुंची बस में सवार दो यात्रियों से लगभग 4.321 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत लगभग 3.45 करोड़ रुपये आंकी गई। दोनों आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।5 नवंबर को DRI ने सोनकच्छ टोल प्लाजा पर दिल्ली से भोपाल आ रही बस में एक यात्री से 6.642 किलोग्राम एम्फेटामाइन जब्त की। इसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत 5.32 करोड़ रुपये बताई गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। नवंबर में ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए DRI ने 591 ग्राम कोकीन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.96 करोड़ रुपये बताई गई। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। भोपाल पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 741 ग्राम चरस, 387 ग्राम गांजा तथा 606 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा NDPS एक्ट सहित संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। बैठक में इन कार्रवाइयों के दृष्टिगत मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला, तस्करी के मार्गों एवं स्थानीय स्तर पर इनके वितरण पर प्रभावी निगरानी रखने तथा संबंधित विभागों के बीच सूचना का त्वरित आदान-प्रदान भी सुनिश्चित हो रहा है। स्कूल एवं कॉलेजों में गठित एंटी-ड्रग कमेटियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। सामाजिक न्याय विभाग, पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग संयुक्त रूप से शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान संचालित करेंगे। नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टल के विद्यार्थियों, नागरिकों एवं भोपालवासियों की सामूहिक सहभागिता से नशामुक्ति की शपथ दिलाने और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। जिले के सभी शासकीय एवं निजी नशामुक्ति केंद्रों की अद्यतन सूची तैयार रखने, नियमित निरीक्षण करने तथा वहां उपलब्ध उपचार एवं पुनर्वास सुविधाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया, जिससे उपचाररत व्यक्तियों की प्रगति एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों की निगरानी की जा सके। फूड सेफ्टी एवं ड्रग कंट्रोलर, जिला भोपाल को मेडिकल स्टोर एवं अन्य माध्यमों से होने वाले अनधिकृत दवाओं के वितरण और प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयोग पर सतत निगरानी रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नशामुक्त भोपाल के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नशे के दुष्परिणामों के प्रति समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक करने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें