श्रावस्ती: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

श्रावस्ती। जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक ने 11 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। 31 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत उपनिरीक्षकों सहित पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार, रमन कुमार वर्मा को राजपुर मोड़ चौकी प्रभारी, मनोज कुमार को लक्ष्मनपुर चौकी प्रभारी और संदीप यादव को श्रावस्ती चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में उमेश वर्मा को सेमरी तरहर चौकी, अतुल कुमार वर्मा को न्यायालय चौकी, सिद्धार्थ जायसवाल को कस्बा चौकी और मोहम्मद शमशाद अली को बंठिहवा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, बाबूराम, गौरव कुमार शाही और मोहम्मद सरफराज खान सहित अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। आरक्षी अजय शर्मा को रिट सेल से पुलिस लाइन भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने तथा अनुपालन आख्या लौटती डाक से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों के संचालन से जुड़ा अहम कदम माना जा रहा है।









