प्रशासन1 मिनट पढ़ें
हरदोई में मिठाई में मिलावट, 15 कुंतल सोहनपापड़ी जब्त

हरदोई: दीपावली के त्योहार को लेकर मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की। बिलग्राम रोड स्थित संदीप गुप्ता के प्रतिष्ठान पर टीम ने अचानक छापा मारा और लगभग 15 कुंतल संदिग्ध सोहनपापड़ी जब्त की। जांच के दौरान सिंथेटिक रंग और अन्य संदिग्ध पदार्थ भी मिले।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त कुमार गुंजन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। प्रतिष्ठान संचालक संदीप गुप्ता फरार बताया गया है। विभाग ने मिठाई के नमूनों की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की घोषणा की है। दीपावली तक जांच अभियान जारी रहेगा।
संबंधित ख़बरें

हरदोई: थाना कछौना का पुलिस अधीक्षक ने आकस्मिक निरीक्षण किया
प्रशासन·1

रायबरेली में डीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षा
प्रशासन·2

हरदोई सड़क पर खड़े ट्रकों से लगा भीषण जाम एक घंटे तक परेशान रहे राहगीर
प्रशासन·2






