ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
31 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का दिया संदेश

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का दिया संदेश
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता के पश्चात देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के कारण ही भारत को एकजुट करने के प्रयासों को नई दिशा मिली। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करते हुए देश एवं समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता को सुदृढ़ करने के लिए स्वयं को समर्पित रखने का संकल्प लिया।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें