अपराध1 मिनट पढ़ें
बेख़ौफ़ चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नकदी समेत 15 लाख से अधिक समान पर किया हाथ साफ

रायबरेली में बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर मोहल्ले रहने वाली महिला पुलिसकर्मी के घर में बेखौफ चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत करीब 15 लाख रुपये से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों की तलाश में जुटी है।
संबंधित ख़बरें











