बदायूं:सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूँ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान और देश की एकता को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बरुआसागर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुई रागनी चौरसिया*

भदोही जिला कारागार ज्ञानपुर में अचानक निरीक्षण से हड़कंप! जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की समस्याओं से लेकर स्वास्थ्य-सफाई तक की पड़त







