ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
23 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अध्यात्म1 मिनट पढ़ें

हरदोई भव्य कलश यात्रा के साथ संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

हरदोई भव्य कलश यात्रा के साथ संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
हरदोई भव्य कलश यात्रा के साथ संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ — अध्यात्म | City News 24

हरदोई कछौना कस्बे में रविवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा का आयोजन पौराणिक कुशीनाथ मंदिर से किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा कस्बे की बस्ती और कछौना चौराहा होते हुए कथा स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा में पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजकों ने बताया कि भगवान श्रीराम की कृपा और पूर्वजों के आशीर्वाद से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण कराकर आध्यात्मिक लाभ प्रदान करना है। कथा का रसपान वृंदा सिटी से पधारे परम पूज्य आचार्य कुलदीप कृष्ण भारद्वाज द्वारा कराया जा रहा है। आयोजन में कथा के आयोजक सूर्य कुमार गुप्ता उर्फ लिटिल, आलोक गुप्ता फौजी, प्रबंधक मनीष सिंह, वरिष्ठ व्यापारी श्रवण गुप्ता, आलोक राठौर, अमृतलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें