श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में
गिलौला। बिजली विभाग की लापरवाही किसानों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। गिलौला पावर हाउस के झारखंडी फीडर पर 11 केवी (11,000 वोल्ट) की हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार एक किसान के खेत में नीचे लटक रहे हैं|

🚨 बड़ी खबर | श्रावस्ती 🚨
मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में
गिलौला। बिजली विभाग की लापरवाही किसानों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। गिलौला पावर हाउस के झारखंडी फीडर पर 11 केवी (11,000 वोल्ट) की हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार एक किसान के खेत में नीचे लटक रहे हैं। खेत में काम करने जाने वाला किसान हर पल हादसे की आशंका से भयभीत है, लेकिन शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है।
मामला किसान रहीम पुत्र इमरान से जुड़ा है। किसान का आरोप है कि उसने खेत में लटक रहे जर्जर बिजली तारों को लेकर गिलौला पावर हाउस पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक तारों को दुरुस्त कराने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
चिंता इसलिए भी गंभीर है क्योंकि अभी कुछ दिन पहले इसी झारखंडी फीडर पर बिजली के करंट की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद उसी फीडर पर जर्जर और नीचे लटकते हाईटेंशन तारों का बने रहना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आखिर दो मौतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने सबक क्यों नहीं लिया? किसान की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या विभाग किसी तीसरी जान जाने के बाद ही जागेगा?
किसान की मांग है कि खेत में लटक रहे 11 केवी के जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले लोगों की जान बचाई जा सके।
अब देखना यह है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर शिकायत पर कब तक कार्रवाई करते हैं या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटेगी।

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो

भदोही ट्रामा सेंटर औराई में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता







