हरदोई: इनर व्हील क्लब ने संस्कार वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया

हरदोई: दीपावली के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. ने नैमिषारण्य स्थित संस्कार वृद्धाश्रम में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब की प्रेसिडेंट सोनिया मिश्रा के नेतृत्व में वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए और आश्रम में स्वच्छ पेयजल की सुविधा के लिए RO वाटर प्यूरिफायर भी स्थापित कराया गया।
कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भोजन के पैकेट, फल और मिठाइयां भी वितरित की गईं तथा उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की गई। वरिष्ठ सदस्य निर्मा जी ने सेवा परियोजना में खास योगदान दिया। कार्यक्रम में CGR सुप्रिया सेठ, ZPC एवं एडिटर राखी द्विवेदी, अंजू पांडेय, रागिनी तिवारी, ट्रेजरर सोहिनी दीक्षित और अनीता मिश्रा भी उपस्थित रहीं। प्रेसिडेंट सोनिया मिश्रा ने कहा कि क्लब जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है और समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देना हमारा सामाजिक दायित्व है।

मुहम्मद नगर पट्टी में पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन, पशुपालकों को दी गईं योजनाओं की जानकारी

बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 112 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपे







