हरदोई जनगणना -2027 प्रगकों एवं फील्ड पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र और परिचय-पत्र वितरित

हरदोई, 15 नवंबर 2026। जिलाधिकारी राहुल पांडेय के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को तहसील सदर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, हरदोई में जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं फील्ड पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र, एएचएल, परिचय पत्र तथा अन्य आवश्यक प्रपत्र वितरित किए गए। वितरण कार्य विकासखंडवार बनाए गए काउंटरों के माध्यम से संपन्न कराया गया।
उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिलाधिकारी के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को पहले ही लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि तहसील सदर में तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गोपामऊ को जनगणना-2027 के लिए चार्ज अधिकारी बनाया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी पदेन सह-चार्ज अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।
नगर पालिका परिषद हरदोई द्वारा भी प्रपत्रों एवं आवश्यक सामग्री का वितरण कराया जा रहा है, जबकि नगर पंचायत गोपामऊ में वितरण कार्य पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है।
अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र एवं तहसीलदार सदर की उपस्थिति में सभी प्रगणकों और फील्ड पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण संपन्न कराया गया।

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो







