ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
20 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
सेहत2 मिनट पढ़ें

नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर 22 से 24 सितंबर तक प्रिय महिला स्वास्थ शिविर 18 अक्टूबर को

नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर 22 से 24 सितंबर तक 
प्रिय महिला स्वास्थ शिविर 18 अक्टूबर को
नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर 22 से 24 सितंबर तक प्रिय महिला स्वास्थ शिविर 18 अक्टूबर को — सेहत | City News 24

फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगजनों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 से 24 अक्टूबर तक नि:शुल्क सहायता एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा और 18 अक्टूबर को महिलाओं के स्वास्थ की जांच हेतु प्रिय नारी स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर से शुरू होने वाले विकलांग शिविर का आयोजन एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने स्थित सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा ।शिविर के संयोजक राकेश साध ने बताया कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, पोलियो से प्रभावित लोगों के लिए कैलीपर, बैसाखी तथा अन्य आवश्यक उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। कटे हुए हाथ वाले दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कम सुनने वाले लोगों की जांच कर सुनने में सहायता के लिए मशीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध वर्मा तथा नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखर सक्सेना सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सामान्य समस्याओं, स्त्री रोग, एनीमिया, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भी विशेषज्ञों से सलाह दिलाई जाएगी। आयोजकों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में मासिक धर्म एवं रोजमर्रा से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर जागरूकता की कमी देखी जाती है। 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रिय महिला स्वास्थ शिविर के माध्यम से महिलाओं को सही जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन और समय पर स्वास्थ्य सलाह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं से अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा मां, बहन, बेटी और सहेलियों को भी स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी साथ लाने को कहा गया है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।

Jubair Khan
Jubair Khan
District Reporter · City News 24
District reporter Farrukhabad Uttar Pradesh
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें