ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
5 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

भिंड /फूप पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में बकरी चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 10 बकरियां बरामद

भिंड /फूप पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में बकरी चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 10 बकरियां बरामद
भिंड /फूप पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में बकरी चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 10 बकरियां बरामद — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

भिंड। जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना फूप पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 10 बकरियां भी बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार बकरी चोरी की घटना सामने आने के बाद थाना फूप पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं SDOP अटेर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई तथा संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी।

पुलिस टीम ने अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार संदिग्धों की जानकारी जुटाई। पुलिस की तत्परता के चलते मामले में एक आरोपी को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ किए जाने पर उसने पुलिस के समक्ष ग्राम भौनपुरा एवं थाना देहात क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर बकरियां चोरी करने की बात स्वीकार की।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 10 बकरियों को बरामद कर लिया। पुलिस अब आरोपी से उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी गिरोह ने क्षेत्र में और कितनी बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

थाना फूप पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बकरी चोरी की घटनाओं से परेशान पशुपालकों को राहत मिली है। पुलिस की टीम द्वारा आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस की 24 घंटे के भीतर की गई कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

Vinod Kumar rajpoot
Vinod Kumar rajpoot
रिपोर्टर · City News 24
khooja kurthar lahar bhind mp 477449
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें