सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दबोह में गूंजा वन्दे मातरम्, 250 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक गायन

भिंड /दबोह “नमामि भारतम् अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों, पालकों एवं नागरिकों ने लिया सहभागिता दबोह। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर विद्या भारती द्वारा आयोजित “नमामि भारतम्” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल, दबोह में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने सहभागिता करते हुए एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। निर्धारित समय प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, पालकों, विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भगवान नायक जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि श्री जीतेंद्र कौरव जी रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्री रामबिहारी समाधिया एवं सह-संयोजक श्री राजकुमार कौरव रहे। कार्यक्रम में श्री महेंद्र राजौरिया जी, श्री भगवान सिंह सरपंच, श्री नरेश उदैनिया, श्री सीताराम गुप्ता जी, मास्टर साहब, विद्यालय के प्राचार्य श्री सनंद उपाध्याय जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने वन्दे मातरम् के गौरवपूर्ण इतिहास को स्मरण करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सामूहिक गायन में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। नमामि भारतम्” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वन्दे मातरम् के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन कर एक स्वर, एक संकल्प और एक भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों के लिए इस आयोजन को राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बताया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों की सहभागिता आयोजन के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाती रही। सामूहिक वन्दे मातरम् गायन के बाद विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, पालकों, नागरिकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
अंत में राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरा विद्यालय परिसर “वन्दे मातरम्” के उद्घोष से गूंज उठा।
एक स्वर • एक संकल्प • एक भारत वन्दे मातरम्।

रायबरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से हजारों परिवारों का हुआ अपना पक्का घर का सपना साकार

भिंड/ दबोह वृद्ध आश्रम में सात दिवसीय वृद्धजन कार्यक्रम का तीसरा दिन उत्साह के साथ संपन्न








