ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
10 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

बरेली से बड़ी खबर रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को सरकार की सौगात 27 अगस्त से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी महिलाएं।

बरेली से बड़ी खबर रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को सरकार की सौगात 27 अगस्त से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी महिलाएं।
बरेली से बड़ी खबर रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को सरकार की सौगात 27 अगस्त से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी महिलाएं। — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बरेली । बरेली की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस त्योहार को और खास बनाने के लिए सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को सरकारी रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार 27 अगस्त से 29 अगस्त तक महिलाएं सरकारी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इतना ही नहीं, महिलाओं के साथ एक व्यक्ति को भी यात्रा की सुविधा दी जाएगी, जिससे बहनें अपने मायके और परिवार तक आसानी से पहुंच सकें और रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकें। इस फैसले से बरेली जिले की हजारों महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। महिलाओं का कहना है कि सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय बेहद सराहनीय है। महंगाई के दौर में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और वह बिना किसी परेशानी के अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं बल्कि भावनाओं और रिश्तों का पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं। ऐसे पावन अवसर पर सरकार की यह पहल महिलाओं के लिए विशेष उपहार के रूप में देखी जा रही है। बरेली की महिलाओं ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भावपूर्ण अभिनंदन किया है। महिलाओं ने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चला रही है। रक्षाबंधन पर निशुल्क बस यात्रा की यह सुविधा बहनों के लिए सम्मान और सुविधा दोनों लेकर आई है। महिलाओं का कहना है कि पहले कई बार आर्थिक कारणों से त्योहारों पर अपने मायके जाने में परेशानी होती थी, लेकिन अब सरकार की इस पहल से वह अपने परिवार के साथ खुशी से रक्षाबंधन मना सकेंगी। रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से भी इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने की तैयारी की गई है, ताकि महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सरकार की यह पहल महिला सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बरेली सहित पूरे प्रदेश की महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने भाई-बहनों के साथ प्रेम और विश्वास के इस त्योहार को धूमधाम से मना सकेंगी।

Sarvesh
Sarvesh
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें