ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
27 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

28 को बिल्सी व 29 अक्टूबर को बिसौली में लगेगा रोजगार मेला

28 को बिल्सी व 29 अक्टूबर को बिसौली में लगेगा रोजगार मेला
28 को बिल्सी व 29 अक्टूबर को बिसौली में लगेगा रोजगार मेला — प्रशासन | City News 24

बदायूँ : 27 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन बदायूँ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी तथा 29 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से मदनलाल इंटर कॉलेज, बिसौली परिसर में रोजगार मेले आयोजित होंगे। रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्रों के साथ ही निःशुल्क कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के उपरांत नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने वाली 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन एवं साक्षात्कार किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक तथा कौशल विकास डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति के साथ संबंधित स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें