ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
27 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

बदायूँ एक नवंबर को होगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

बदायूँ एक नवंबर को होगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
बदायूँ एक नवंबर को होगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर — प्रशासन | City News 24

बदायूँ: 27 अक्टूबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में एक नवंबर 2026 को बदायूँ में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की गरिमामयी उपस्थिति संभावित है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी ने बताया कि शिविर का आयोजन डायट स्थित ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों द्वारा जनसामान्य के हितार्थ संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा विधिक सहायता एवं सेवाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार ने विकास भवन सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने हेतु स्टॉल लगवाने के निर्देश दिए गए। डायट स्थित ऑडिटोरियम में खादी, उद्योग, कृषि, उद्यान, पशु चिकित्सा, मत्स्य, पंचायती राज, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा, एलडीएम, डूडा, नेडा, विद्युत, श्रम, डीएसओ, समाज कल्याण, महिला कल्याण, प्रोबेशन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, एनआरएलएम आदि विभागों द्वारा अपनी अपनी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। कार्यक्रम समय से प्रारंभ होगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि साफ-सफाई और शौचालय को क्रियाशील कराएं, जिससे आम जनमानस को दिक्कत न हो। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें