ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
27 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में 27 अक्टूबर 2026 को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जनपदवासियों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 28 अक्टूबर से तेज हवाओं, गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा वर्षा की संभावना है। वहीं, 29 एवं 30 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी एवं मध्यवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित पक्के भवनों में रहें। आंधी-तूफान के समय दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। किसान मौसम खराब होने पर खेतों में काम करना रोककर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं तथा जलभराव वाले रास्तों, नालों और नदी के किनारों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि तेज हवाओं एवं आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और होर्डिंग के नीचे खड़े न हों। तेज बहाव वाले पानी या जलभराव वाले रास्तों को पैदल अथवा वाहन से पार करने का प्रयास न करें तथा अफवाहों से बचें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करें। प्रशासन ने जनपदवासियों से स्वयं सतर्क रहने, परिवार एवं आसपास के लोगों को जागरूक करने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें