मौसम संबंधी चेतावनी एवं एडवाइजरी | जनपद संत रविदासनगर भदोही

मौसम संबंधी चेतावनी एवं एडवाइजरी | जनपद संत रविदासनगर भदोही
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक जनपद भदोही में 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाओं, 50 किमी/घंटा या अधिक के झोंकों, आंधी-तूफान, तेज बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।
जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भदोही की जनपदवासियों से अपील है कि सतर्क रहें एवं अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
🔹 क्या करें? ✅ सुरक्षित पक्के भवन में रहें तथा खिड़की-दरवाजे बंद रखें। ✅ पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग एवं कमजोर ढांचों से दूर रहें। ✅ पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। ✅ मौसम की जानकारी सचेत ऐप एवं आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करें।
🔹 क्या न करें? ❌ आंधी एवं बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, छत या ऊंचे स्थानों पर न जाएं। ❌ खुले विद्युत तारों एवं उपकरणों को न छुएं। ❌ जलभराव वाले रास्तों, नालों एवं नदियों के पास न जाएं। ❌ खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा एवं दोपहिया वाहन का प्रयोग करने से बचें।
🚨 आपात स्थिति में 112 अथवा 108 पर संपर्क करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

बदायूं:ड्यूटी से घर जा रहे पीआरडी जवान को बोलेरो पिकअप ने मारी टक्कर पैर में फ्रैक्चर







