ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
4 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

भिण्ड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शास्त्री नगर में जुआ फड़ पर छापा, 30 जुआरी गिरफ्तार

भिण्ड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शास्त्री नगर में जुआ फड़ पर छापा, 30 जुआरी गिरफ्तार
भिण्ड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शास्त्री नगर में जुआ फड़ पर छापा, 30 जुआरी गिरफ्तार — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

भिण्ड। थाना देहात पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शास्त्री नगर के B-ब्लॉक में चल रहे कथित बड़े जुआ फड़ का खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मौके पर दबिश देकर 30 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹4 लाख 52 हजार 400 रुपये की नगद राशि बरामद की गई। इसके साथ ही मौके से 04 ताश की गड्डियां भी जब्त की गई हैं।

बताया गया कि थाना देहात पुलिस को शास्त्री नगर B-ब्लॉक में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 30 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी एवं कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए में लगाई गई नगदी में से 4,52,400 रुपये बरामद किए। साथ ही जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही चार ताश की गड्डियां भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लीं।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। थाना देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Vinod Kumar rajpoot
Vinod Kumar rajpoot
रिपोर्टर · City News 24
khooja kurthar lahar bhind mp 477449
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें