भदोही ज्ञानपुर जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, आक्रोशित वकीलों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

भदोही ज्ञानपुर जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता से मारपीट, आक्रोशित वकीलों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
भदोही। जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार सुबह अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि 5 से 10 की संख्या में पहुंचे लोगों ने अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य अधिवक्ताओं के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें कुछ अधिवक्ताओं के घायल होने की जानकारी है। घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर न्यायालय परिसर में पहुंचे और अधिवक्ता के साथ मारपीट की। परिसर में पुलिस बल की तैनाती होने के बावजूद हमलावरों को नहीं रोके जाने पर अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सड़क जाम की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, एसडीएम ज्ञानपुर समेत अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। घटना के बाद जिला न्यायालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। अधिवक्ताओं में घटना को लेकर नाराजगी बनी हुई है।

हरदोई घर में चोरी की वारदात के बाद न्याय के लिए भटक रहा बिजली विभाग का संविदा कर्मी एसपी से लगाई न्याय की गुहार

हरदोई में कार विवाद पर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज







