ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
24 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

नगला भोजपुर में 32 वर्षीय विवाहिता की मौत से सनसनी, अस्पताल में इलाज के दौरान थमी सांसें

नगला भोजपुर में 32 वर्षीय विवाहिता की मौत से सनसनी, अस्पताल में इलाज के दौरान थमी सांसें
नगला भोजपुर में 32 वर्षीय विवाहिता की मौत से सनसनी, अस्पताल में इलाज के दौरान थमी सांसें — अपराध | City News 24

जसरथपुर। थाना क्षेत्र के नगला भोजपुर गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के फांसी लगाने का प्रयास किए जाने की बात सामने आ रही है। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए अलीगंज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान शर्मिला पत्नी योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। शर्मिला मेरापुर थाना क्षेत्र के नगला बीरबल निवासी ग्रंथ सिंह की बेटी थी। उसकी शादी 21 जून 2021 को नगला भोजपुर निवासी योगेंद्र यादव के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। घटना की सूचना पर सीओ अलीगंज राजेश सिंह, नायब तहसीलदार वरुण कुमार और थाना प्रभारी सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें