अपराध1 मिनट पढ़ें
देवास में मकान से बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त, नेताओं की धौंस दिखाने लगा आरोपी

देवास की चंद्रतारा कॉलोनी में नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने एक रिहायशी मकान पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए। पुलिस के अनुसार, मकान रजत अग्रवाल का है। कार्रवाई के दौरान उसने नेताओं के नाम लेकर पुलिस और पत्रकारों पर रौब झाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने बिना दबाव में आए कार्रवाई जारी रखी। फिलहाल पटाखों के भंडारण और बिक्री की अनुमति को लेकर जांच जारी है।
संबंधित ख़बरें









