48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 200 किलो लहन किया गया नष्ट

रायबरेली में 11 सितम्बर 2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 डॉ. रमेश यादव एवं चौकी प्रभारी लल्लाखेड़ा मय हमराहियान की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की। संयुक्त टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम कलुआखेड़ा एवं पृथ्वीखेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया तथा 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रायबरेली पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा अवैध संबंधों के शक से हुई थी युवक की हत्या

शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार









