ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
12 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

नरसिंहपुर में म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ का 48वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नरसिंहपुर में म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ का 48वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
नरसिंहपुर में म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ का 48वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा नरसिंहपुर द्वारा संघ का 48वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के पूजन-अर्चन तथा संगठन गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ संरक्षक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पं. संजय लमानिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री श्री गजेन्द्र नायक उपस्थित रहे। वहीं जिला अध्यक्ष श्री भीकम सिंह कौरव ने संगठन की रीति-नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए विकासखंड एवं तहसील इकाइयों को सक्रिय रखने, संगठन के प्रति निष्ठा एवं लगन से कार्य करने तथा समय-समय पर तहसील और ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है।

26 अक्टूबर के प्रांतीय आंदोलन में भागीदारी का आह्वान

कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 26 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रांतीय आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन में जिले से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही सदस्यता अभियान को गति देने, अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने तथा कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि संगठन उनकी समस्याओं के निराकरण तथा कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी रहे उपस्थित समारोह में जिला शाखा सहित विभिन्न तहसीलों एवं विकासखंडों के पदाधिकारी और संगठन के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव श्री दिनेश परतेती ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष श्री दीपक बाजपेई ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की एकजुटता, कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता और आगामी आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Anuruddh kourav
Anuruddh kourav
रिपोर्टर · City News 24
हर खबर पर पैनी नज़र
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें