अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद 400 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट

रायबरेली में 28 सितम्बर 2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी, रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह एवं थाना गुरुबक्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गुरुबक्सगंज क्षेत्र के गोझारी एवं बसगवां में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान टीम द्वारा कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त 400 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किए गए।










