फर्रुखाबाद- रेलवे स्टेशन पर अकेला मिला 7 वर्षीय बालक जीआरपी ने सी-प्लान एप से परिजनों को खोजकर किया सुपुर्द

फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर अकेले घूमते मिले 7 वर्षीय नाबालिग बालक को जीआरपी पुलिस टीम ने अथक प्रयास के बाद सी-प्लान एप के माध्यम से उसके परिजनों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेलवे स्टेशन पर गश्त और चेकिंग के दौरान हे0का0 अभिषेक कुमार एवं हे0का0 जयवीर सिंह को बालक अकेला और भूखा मिला। पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए बालक को अपनी निगरानी में लेकर खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराई और उसे थाने लाकर महिला हेल्प डेस्क पर सांत्वनापूर्वक पूछताछ की। बालक ने अपना नाम और फर्रुखाबाद का पता बताया, लेकिन परिजनों का मोबाइल नंबर नहीं बता सका। पुलिस टीम ने बालक की फोटो सिटी कंट्रोल रूम व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कराई। इसके बाद सी-प्लान एप से जानकारी जुटाकर बालक के पिता का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया और उनसे संपर्क किया गया। पिता ने बताया कि बालक कायमगंज में अपनी दादी के पास रह रहा था। किसी बात को लेकर ताऊ की डांट से नाराज होकर वह सुबह ट्रेन में बैठकर चला गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जानकारी मिलने पर पिता अपनी पत्नी व सास के साथ जीआरपी थाने पहुंचे। आवश्यक पहचान और सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस टीम में: प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा, हे0का0 अभिषेक कुमार एवं हे0का0 जयवीर सिंह शामिल रहे।

पिछोर:मनपुरा में डॉक्टर मांग को लेकर भूख हड़ताल, 6बा दिन हालत खराब

बदायूं संविलयन विद्यालय कौआ नगला में आंगन उत्सव का आयोजन, गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म संपन्न








