ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
भारत1 मिनट पढ़ें

विवेकानंद विद्या मंदिर जगत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

विवेकानंद विद्या मंदिर जगत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
विवेकानंद विद्या मंदिर जगत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस — भारत | City News 24

बदायूं। विवेकानंद विद्या मंदिर, जगत, जिला बदायूं में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में “भारत माता की जय” के जयकारे गूंजते रहे और बच्चों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी दी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया। स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को भव्य बना दिया। विद्यालय का पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा, मास्टर संदीप कुमार, मास्टर मोहम्मद यूसुफ, मास्टर भगवान दास पाली, मास्टर रूपचंद भारद्वाज, मास्टर शिखर दयाशंकर, अरविंद राठौर, सुनेश यादव, शकील अहमद, अनिल पाली, अवनीश मिस्त्री, चुन्नीलाल शर्मा, रेनू राठौर, छाया राठौर, सरिता, नैंसी सारस्वत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें