ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

अलीगंज में कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल

अलीगंज में कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल
अलीगंज में कोटेदारों को बड़ी सौगात, लाभांश 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

अलीगंज। ब्लॉक सभागार में उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लिए आयोजित कार्यक्रम में लाइव संबोधन के दौरान शासन की ओर से कोटेदारों के लाभांश में वृद्धि की घोषणा की गई। अब प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को 90 रुपये प्रति कुंतल के स्थान पर 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। शासन के इस निर्णय से कोटेदारों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेताओं की फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। नई व्यवस्था के माध्यम से खाद्यान्न की आपूर्ति और वितरण से संबंधित फीडबैक लिया जाएगा। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी। अलीगंज विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार उचित दर विक्रेताओं और अन्नपूर्णा भवन संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य कर रही है। लाभांश में वृद्धि से संबंधित लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने ई-पास आधारित फीडबैक प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य खाद्यान्न वितरण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंचाना है। इससे वितरण व्यवस्था की निगरानी मजबूत होगी और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में अलीगंज एसडीएम डॉ. शशि शेखर, बीडीओ शिवशंकर शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य, पूर्ति निरीक्षक हरीशरंजन, पूर्ति निरीक्षक धारणा चौहान, विधायक पुत्र सूरज सिंह राठौर सहित ग्राम प्रधान, उचित दर विक्रेता और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें