ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
12 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

झालावाड़ में ड्यूटी से लौट रहे ASI सुनील कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था प्रमोशन

झालावाड़ में ड्यूटी से लौट रहे ASI सुनील कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था प्रमोशन
झालावाड़ में ड्यूटी से लौट रहे ASI सुनील कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था प्रमोशन — दुर्घटना | City News 24

झालावाड़ (राजस्थान)। राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अकलेरा थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुनील कुमार त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, गंभीर रूप से हुए घायल

जानकारी के अनुसार, ASI सुनील कुमार त्यागी सरकारी कार्य और एक मामले की जांच के सिलसिले में पगारिया थाना क्षेत्र गए थे। वहां से बाइक से वापस लौटते समय भवानीमंडी के नजदीक करावन गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें तत्काल पगारिया अस्पताल लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

6 महीने पहले ही हेड कांस्टेबल से बने थे ASI

सुनील कुमार त्यागी (58) झालावाड़ की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी थे। परिजनों के मुताबिक, करीब छह महीने पहले ही उनका हेड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर प्रमोशन हुआ था। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई।

पुलिस विभाग में शोक की लहर

ड्यूटी के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे एक पुलिसकर्मी का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। उनके निधन से पुलिस विभाग और परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति दें।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें