दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

रायबरेली में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल मामला बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव के पास का है जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान वीरेंद्र यादव की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक वीरेंद्र यादव लखनऊ जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कराया। वहीं पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
संबंधित ख़बरें









