ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
12 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना2 मिनट पढ़ें

रायबरेली के लालगंज में रोडवेज बस और दो कारों की भिड़ंत में

रायबरेली के लालगंज में रोडवेज बस और दो कारों की भिड़ंत में
रायबरेली के लालगंज में रोडवेज बस और दो कारों की भिड़ंत में — दुर्घटना | City News 24

लालगंज में रोडवेज बस और दो कारों की भिड़ंत में 65 वर्षीय महिला की मौत, 13 लोग घायल; दो बच्चों को किया गया रेफर, अधिकारियों ने संभाली कमान

रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमा सक्रिय नजर आया। फतेहपुर रोड पर अनापुर मोड़ के पास रोडवेज बस और दो कारों की अलग-अलग टक्कर में एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक, एडीएम विशाल यादव, एसडीएम लालगंज राजेश श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी लालगंज ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने चिकित्सकों से बातचीत कर घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, लालगंज में क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे रहे। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। फतेहपुर की ओर जा रही रोडवेज बस की सामने से गलत दिशा में आ रही दो कारों से अलग-अलग टक्कर हो गई। दोनों कारें उन्नाव जनपद के पुरवा क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। दुर्घटना में नफीसुन निशा पत्नी मोहम्मद अफाक निवासी महाराजगंज, रायबरेली की मौत हो गई। वहीं, हादसे में कुल 13 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में छह वर्षीय आयत और आठ वर्षीय अरकाम की हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। हादसे की खबर से बारात में शामिल परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के बीच घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनके उपचार की व्यवस्था पर अधिकारियों की निगरानी बनी हुई है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें