ब्रेकिंग
Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची
15 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार — अपराध | City News 24

लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कर विदेशी नागरिकों के लिए आधार कार्ड समेत अन्य पहचान पत्र बनवाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित रघुनाथगंज थाना निवासी सद्दाम के रूप में हुई है। आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एटीएस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और स्कूल प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज तैयार कर वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के माध्यम से आधार कार्ड तैयार करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड है। इस गिरोह के 17 सदस्यों को बंगाल व बिहार से एटीएस द्वारा पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और फर्जी पहचान पत्र के सहारे बांग्लादेशियों, रोहिंग्या व नेपाल सहित अन्य देशों के नागरिकों की घुसपैठ भारत में कराता था। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि गिरोह अधिकृत आधार नामांकन ऑपरेटरों के लॉग-इन आईडी का दुरुपयोग करता था।इसके अलावा, वीपीएन और रिमोट एक्सेस तकनीक का इस्तेमाल कर दूरस्थ स्थानों से आधार नामांकन की प्रक्रिया पूरी करता था। गिरफ्तार आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। एटीएस जल्द ही आरोपित से पूछताछ के लिए अदालत से पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग करेगा।

Bheem Maurya
Bheem Maurya
संपादक (Editor in Chief) · City News 24
भीम मौर्य City News 24 के संस्थापक और प्रधान संपादक हैं। बहराइच और उत्तर प्रदेश की ज़मीनी ख़बरों से लेकर देश-दुनिया तक — हक़ की आवाज़ उठाना ही उनका मिशन है।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें